IND vs SA 3rd T20I Pitch-Weather Report: भारत-द.अफ्रीका तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट व मौसम का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:00 AM IST

IND vs SA (India vs South Africa) 3rd T20 Pitch and Indore Weather Forecast Report Today Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इंदौर में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टी20 मैच के दौरान कैसा होगा पिच और मौसम का हाल? यहां जानिए बल्‍लेबाजों या फिर गेंदबाजों में से किसका रह सकता है दबदबा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इंदौर में तीसरा टी20 आज
  • भारत ने पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम की
  • जानिए इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम की पिच और मौसम का हाल

IND vs SA (India vs South Africa) 3rd T20 Pitch and Indore Weather Forecast Report Today Match: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला इंदौर के होल्‍कर क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के हौसले बुलंद है, जिसने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने घरेलू जमीन पर पहली बार प्रोटियाज टीम को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शिकस्‍त दी। टीम इंडिया ने जहां पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता तो गुवाहाटी के रोमांचकारी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया।

होल्‍कर स्‍टेडियम

होल्‍कर स्‍टेडियम

सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम का इरादा दक्षिण अफ्रीका का क्‍लीन स्‍वीप करने का होगा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश इंदौर में अपनी साख बचाने की होगी। टीम इंडिया की जीत काफी हद तक मौसम और पिच पर भी निर्भर करती है। तिरुवनंतपुरम में जिस तरह पिच पर गेंद स्विंग हो रही थी। वहां टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में इंदौर की पिच के बारे में जानना भी बेहद अहम हो जाता है।

End of Feed