India vs South Africa 2nd Test: टीम इंडिया से जुड़ सकता है नंबर 1 ऑलराउंडर, द. अफ्रीका को रहना होगा सतर्क

Ravindra Jadeja to play Ind vs SA 2nd test: द.अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने तैयारी शुरू कर दी है। वे मैच में खेल सकते हैं।

Ravindra Jadeja to play Ind vs SA 2nd test: दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिये अच्छी खबर है कि हरफनमौला खिलाड़ी और नंबर 1 ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तीन जनवरी से केपटाउन में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं ।पहले टेस्ट की सुबह पीठ में दर्द के कारण जडेजा नहीं खेल सके थे । पहले टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने वार्म अप में भाग लिया और बिल्कुल सहज नजर आये । उन्होंने फिटनेस अभ्यास भी किया।

Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा (फोटो- ICC)

तीसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने गेंदबाजी की । रिजर्व तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के साथ उन्होंने करीब 20 मिनट अभ्यास पिच पर गेंदबाजी की । टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रजनीकांत उनके साथ थे । वह गेंदबाजी करते हुए भी बिल्कुल सहज लगे ।गेंदबाजी में भले ही जडेजा उतने खतरनाक नहीं हों लेकिन छठे और सातवें नंबर पर उनकी बल्लेबाजी उपयोगी साबित हो सकती है।

End of Feed