LIVE
IND vs SA 1st T20I Highlights: गेंदबाजों के दम पर पहली अग्नि परीक्षा में पास हुई टीम इंडिया, तिरुवनंतपुरम में बावुमा ब्रिगेड ध्वस्त
India vs South Africa 1st T20I Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने बुधवार को पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा। तेंबा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने तिरुवानंतपुरम के ग्रीनफील्डि इंटरनेशनल स्टेडियम में 106/8 का स्कोर बनाया। भारतीय गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी की और मेजबान टीम को शुरू से बैकफुट पर रखा। अर्शदीप सिंह ने 3, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने 2-2 जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया। वहीं, जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन जुटाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए केएल राहुल (56 गेंदों में नाबाद 51) और सूर्यकुमार यादव (33 गेंदों में नाबाद 55) ने शानदार बल्लेबाजी की।
SEPT 28, 2022 22:29 IST
भारत ने 8 विकेट से जीता मैच
भारत ने पहला टी20 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। भारत ने 20 गेंद बाकी रहते विजयी परचम फहराया। केएल राहुल ने तबरेज शम्सी के खिलाफ विजयी छक्का लगाया। राहुल ने 56 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां अर्धशतक है। वहीं, सूर्यकुमार यादव 33 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन की अटूट साझेदारी की। 16.4 ओवर में भारत का स्कोर 110/2, वाइड-6 रन।
SEPT 28, 2022 22:13 IST
भारत को 6 रन की दरकार
कगिसो रबाडा ने 16वें ओवर में 10 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। भारत को अब जीत के लिए 6 रन की दरकार है।16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/2, केएल राहुल 48* और सूर्यकुमार यादव 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 22:10 IST
भारत को 15 रन की जरूरत
एनरिक नॉर्टजे ने 15वें ओवर में 11 रन दिए। राहुल ने तीसरी गेंद पर सिक्स और सूर्यकुमार ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। भारत को अब जीत के लिए 15 रन की जरूरत है।15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/2, केएल राहुल 43* और सूर्यकुमार यादव 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 22:10 IST
पार्नेल ने किफायती ओवर किया
पार्नेल ने 14वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 3 रन दिए। राहुल ने पहली और आखिरी गेंद पर जबकि सूर्युकमार ने तीसरी गेंद पर सिंकल निकाला।14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/2, केएल राहुल 36* और सूर्यकुमार यादव 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 22:00 IST
केशव महाराज ने दिए 11 रन
महाराज ने 13वें ओवर में 11 रन खर्च किए। सूर्यकुमार यादव ने एक बार अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथी गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑफ पर शानदार हवाई फायर किया।13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/2, केएल राहुल 34* और सूर्यकुमार यादव 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:56 IST
केएल राहुल ने लगाया छक्का
शम्सी ने 12वें ओवर में 13 रन दिए। राहुल ने जहां 9 रन जुटाए तो सूर्यकुमार ने 4 रन बनाए। राहुल ने पहली गेंद पर सिक्स जमाया। सूर्यकुमार ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66/2, केएल राहुल 31* और सूर्यकुमार यादव 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:52 IST
भारत का पचासा हुआ पूरा
भारत ने 11वें ओवर जाकर अपना पचासा पूरा किया है। महाराज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 6 रन दिए। सूर्यकुमार ने पहली गेंद पर चौका जमाया।11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/2, केएल राहुल 22* और सूर्यकुमार यादव 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:50 IST
केएल राहुल ने जड़ा छक्का
एनरिक नॉर्टजे ने 10वें ओवर में 9 रन दिए, जिसमें 2 वाइड भी शामिल है। राहुल ने आखिरी गेंद पर शानदार हवाई फायर किया। उन्होंने कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में सिक्स मारा। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/2, केएल राहुल 21* और सूर्यकुमार यादव 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:44 IST
महाराज ने खर्च किए 4 रन
केशव महाराज ने 9वें ओवर में 4 रन दिए। सूर्यकुमार ने पहली गेंद पर सिंगल और चौथी गेंद पर डबल लिया। राहुल ने तीसरी गंद पर एक रन बनाया।9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/2, केएल राहुल 14* और सूर्यकुमार यादव 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:35 IST
तबरेज शम्सी को मिली गेंद
कप्तान बावुमा ने आठवें ओवर में स्पिनर तबरेज शम्सी को गेंद सौंपी। उन्होंने पांच रन दिए, जिसमें 1 वाइड शामिल है। राहुल और सूर्यकुमार ने 2-2 रन दौड़कर बनाए।8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/2, केएल राहुल 13* और सूर्यकुमार यादव 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:28 IST
कोहली बने नॉर्टजे का शिकार
भारत को दूसरा झटका विराट कोहली के तौर पर लगा है। कोहली ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया वह 9 गेंदों में 3 रन बनाने के बाद एनरिक नॉर्टजे का शिकार बन गए। कोहली ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे डिकॉक के हाथों लपके गए। कोहली के जाने के बाद बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव ने तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा।7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/2, केएल राहुल 11* और सूर्यकुमार यादव 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:22 IST
पार्नेल का किफायती ओवर
पार्नेल ने एक बार फिर किफायती गेंदबाजी की है। उन्होंने छठे ओवर में सिर्फ एक रन खर्च किया, जो कोहली ने चौथी गेंद पर बनाया।6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/1, केएल राहुल 11* और विराट कोहली 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:18 IST
राहुल ने लगाया चौका
राहुल ने पांचवां ओवर करने आए रबाडा के विरुद्ध चौका जमाया। उन्होंने दूसरी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। दक्षिण अफ्रीका ने पांचवीं गेंद पर डीआरएस लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/1, केएल राहुल 11* और विराट कोहली 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:14 IST
पार्नेल ने किया अच्छा ओवर
दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथा ओवर पार्नेल ने डाला और अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने महज 1 रन दिया। राहुल ने आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12/1, केएल राहुल 7* और विराट कोहली 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:09 IST
रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है। उन्हें रबाडा ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। रोहित फ्रंट फुट पर आकर शॉट खेलने की फिराक में थे लेकिन बल्ले का बाहरी किनाकर लगने के कारण विकेटकीपर डिकॉक के हाथों लपके गए। रोहित अपना खाता नहीं खोल पाए।3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/1, केएल राहुल 6* और विराट कोहली 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 28, 2022 21:03 IST
राहुल ने खोले अपने हाथ
पहला ओवर मेडन रहने के बाद राहुल ने वेन पार्नेल के खिलाफ दूसरे ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका निकाला। वहीं, ओवर में तीन रन वाइड के आए।2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/0, केएल राहुल 6* और रोहित शर्मा 0* क्रीज पर हैं।
SEPT 28, 2022 20:56 IST
भारतीय पारी हुई शुरू
भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की कमान कगिसो रबाडा ने डाला। रबाडा ने राहुल को पहला ओवर मेडन डाला।1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 0/0, केएल राहुल 0* और रोहित शर्मा 0* क्रीज पर हैं।
SEPT 28, 2022 20:42 IST
भारत को मिला 107 रन का लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 106 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए आखिरी ओवर हर्षल पटेल ने किया, जिसमें 6 रन खर्च किए और एक विकेट चटकाया। उन्होंने केशव महराज को पहली गेंद पर बोल्ड किया। महाराज ने 35 गेंदों का सामना करने बाद 41 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के ठोके। वहीं, कगिसो रबाडा 11 गेंदों में 7 और एनरिक नॉर्टजे 2 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद रहे।20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 106/8, केशव महाराज 41* और कगिसो रबाडा 5* क्रीज पर हैं।
SEPT 28, 2022 20:33 IST
अर्शदीप सिंह की हुई धुनाई
अर्शदीप सिंह ने 19 ओवर में 17 रन लुटा दिए, जिसमें महाराज ने अकेले 16 रन जुटाए। महाराज ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर सिक्स और पांचवीं गेंद पर फॉर लगाया।19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100/7, केशव महाराज 41* और कगिसो रबाडा 5* क्रीज पर हैं।
SEPT 28, 2022 20:29 IST
अक्षर पटले ने दिए 4 रन
अक्षर पटेल ने 18वें ओवर में महज रन खर्च किए। रबाडा ने पहली-चौथी जबकि महाराज ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 83/7, केशव महाराज 25* और कगिसो रबाडा 4* क्रीज पर हैं।
