India vs New Zealand Live Streaming: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच का लाइव प्रसारण

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 24, 2023, 02:11 PM IST

IND vs NZ 2nd ODI Live Score Streaming Online: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब दूसरे वनडे मैच की बारी है। पहले मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है और अब तीन मैचों की इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत जीत के साथ खिताब जीतने उतरेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच
  • आज खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला
  • पहली बार रायपुर के मैदान पर होगा अंतरराष्ट्रीय मैच

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तिरुवनंतपुरम में खेला गया पहला वनडे मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा था और वहां जमकर रनों की बारिश हुई थी। टीम इंडिया ने उस मैच को 12 रन से जीता था और तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज के दूसरे वनडे मैच की बारी है जहां भारतीय क्रिकेट टीम जीत के इरादे से उतरेगी ताकि लगातार दूसरी सीरीज अपने नाम की जा सके।

When and where to watch IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे कब और कहां देखें

पहले वनडे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसमें शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक शामिल था। शुभमन गिल ने 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली थी और सबसे कम उम्र में वनडे डबल सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत में तो लड़खड़ाई लेकिन सातवें नंबर पर माइकल ब्रेसवेल ने 140 रनों की पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि अंत में कीवी टीम 337 पर सिमट गई। आइए जानते हैं कि अब आप दूसरा वनडे कब और कहां देख सकते हैं।

End of Feed