IND vs NZ 3rd ODI: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 25, 2023, 01:53 PM IST

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला खेला जाना है। आइए जानते हैं कि होल्कर स्टेडियम की पिच कैसी है और आज इंदौर का मौसम कैसा रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और न्यूजीलैंड क बीच तीसरा वनडे मैच आज
  • इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
  • टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है

तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले खेले गए सीरीज के दो वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मेजबान टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है और आज वो तीसरा वनडे जीतकर लगातार दूसरी वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

Ind vs nz 3rd odi pitch report and Indore weather forecast

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

कीवी टीम के लिए सीरीज का पहला वनडे मैच थोड़ी राहत देने वाला था जहां हाईस्कोरिंग मुकाबले में वे 12 रन से हारे थे, लेकिन रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वे बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी पूरी टीम 108 रन पर सिमट गई थी। जबकि भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 2 विकेट गंवाते हुए बेहद आसानी से 20.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। अब मुकाबला मध्य प्रदेश के इंदौर में है, आइए जानते हैं कि आज कैसी हो सकती है पिच और मौसम का हाल।

End of Feed