IND vs NZ 2nd T20I Preview: दूसरे टी20 में अपना विजय अभियान जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया, संजू सैमसन और ईशान किशन पर रहेंगी नजरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा। नागपुर में 48 रन के अंतर से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है और अपने विजय अभियान को दूसरे मुकाबले में जारी रखने उतरेगी। जानिए दूसरे टी20 मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

रायपुर: पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साह से भरी भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को रायपुर में होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी जिसमें शीर्ष क्रम में संजू सैमसन और ईशान किशन की भूमिका पर निगाह टिकी रहेगी।

IND vs NZ 2nd T20I Match Preview

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच प्रीव्यू

सैमसन और किशन के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

वनडे श्रृंखला में हारने के बाद भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 48 रन से शानदार जीत हासिल की थी लेकिन उस मैच में सैमसन और किशन बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे। सैमसन हाल में अंतिम एकादश से अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन अब अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उन्हें निश्चित रूप से लंबा मौका मिलेगा।

End of Feed