IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 23, 2026, 07:00 AM IST
IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज (21 जनवरी, 2026) भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 48 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की नजर अपने विजय अभियान को बरकरार रखते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर है। वहीं कीवी टीम इस मुकाबले को जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं रायपुर में शुक्रवार दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा पिच का हाल? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी20 मैच पिच रिपोर्ट
India New Zealand second T20, IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आज (21 जनवरी, 2026) भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium, New Raipur) में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने नागपुर में बुधवार को खेले गए मुकाबले में 48 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज की जी शुरुआत की है। टीम इंडिया की नजर सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर नजर इस मुकाबले में होगी। वहीं कीवी वनडे सीरीज 2-1 के अंतर से अपने नाम करने वाली कीवी टीम टी20 सीरीज में धमाकेदार वापसी करने की कोशिश शुक्रवार को करेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के हाथों में है वहीं न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी अनुभवी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं।
ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs NZ Head to Head in T20)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले इस फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 14 और न्यूजीलैंड ने 10 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेला गया एक मुकाबला टाई रहा है। भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया ने 7 और न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते हैं। ऐसे में आंकड़ों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report Today Match)
रायपुर में खेला जाने वाला यह दूसरा टी20 मुकाबला होगा। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए एकमात्र T20I मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2023 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन का स्कोर खड़ा किया था और उस मुकाबले को 20 रन के अंतर से अपने नाम करने में भी सफल रही थी। रायपुर में आखिरी IPL मैच 2016 में खेला गया था। ऐसे में टी20 मुकाबलों में यहां की पिच के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि रायपुर में IPL मैचों में चेज़ करने वाली टीमों ने चार मैच जीते हैं और दो मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगे हैं।
दोनों टीम इस प्रकार हैं (India New Zealand Squad for T20 Series)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket team)
मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।
आज रायपुर में कैसा रहेगा मौसम (Raipur Weather Today)
रायपुर में शुक्रवार(21 जनवरी 2026) को मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। क्रिकेट के लिए मौसम बेहद अच्छा रहेगा। बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है। ऐसे में प्रशंसकों को बगैर किसी व्यवधान के एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।