क्रिकेट

IND vs NZ 2nd T20 Match Timing Today 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20, जानिए मैच का समय

IND vs NZ 2nd T20I Match Timing Today 2026: आज (23 January 2026) न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, आज टीम इंडिया इस बढ़त को डबल करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच में अपनी प्लेइंग-11 में भी बदलाव कर सकती है क्योंकि अक्षर पटेल पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। यहां हम जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का समय, कहां देखें और खास आंकड़े।

IND vs NZ 2nd T20 Match Timing Today

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच
  • टीम इंडिया के पास सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त

IND vs NZ 2nd T20 Match Timing Today 2026: भारत की टी20 टीम और न्यूजीलैंड टी20 टीम (India vs New Zealand) के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज (IND vs NZ T20I Series 2026) का आज दूसरा मैच खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी और अब दूसरे टी20 में टीम इंडिया इस बढ़त को दोगुना करना चाहेगी। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भारतीय टीम की कमान संभाले हुए हैं और पिछले मैच में लंबे समय बाद वो फिर से लय में भी नजर आए। जबकि, न्यूजीलैंड टी20 टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं।

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोरदार अर्धशतकीय पारी और अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह (Rinku Singh) की तेज बल्लेबाजी के दम पर 238 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में उतरी मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) भी तेज अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया लेकिन फिर भी भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग करते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवरों में सिर्फ 190 रन ही बनाने दिए, जिससे टीम इंडिया का सीरीज में आगाज जीत के साथ हुआ।

कब होगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच? (IND vs NZ 2nd T20 Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को खेला जाएगा।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मैच कहां होने जा रहा है? (IND vs NZ 2nd T20 Match Venue)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायन सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हुआ है जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी।

न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच दूसरा टी20 मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ Match Time Today)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक आज शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs NZ 2nd T20 Match Live Streaming)

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की पूरी टीमें (India And New Zealand Full T20 Squads)

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी और जैक फाउल्स।

T20 क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड का ट्रैक रिकॉर्ड (India vs New Zealand Head To Head Stats In T20 Cricket)

न्यूजीलैंड टीम और भारतीय टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें भारत ने 15 मैच जीते हैं और न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है। एक मैच टाई हुआ। आज दूसरा टी20 मैच रायपुर के मैदान पर होने जा रहा है। रायपुर के नए ग्राउंड पर अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच कोई मैच नहीं हुआ है। इस ग्राउंड पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन साल पहले एक टी20 मुकाबला खेला गया था। टीम इंडिया ने वो मैच जीता था। उस मुकाबले में अक्षर पटेल ने सर्वाधिक विकेट झटकते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। अब अक्षर पटेल मौजूदा सीरीज के पहले टी20 में हाथ में लगी चोट के कारण ग्राउंड से बाहर चले गए थे, ऐसे में वो शायद ही आज होने वाला दूसरा टी20 मैच खेलेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि वो अगर बाहर रहे तो उनकी जगह कौन प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा।

न्यूजीलैंड टी20 टीम और भारतीय टी20 टीम के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच को किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे? (IND vs NZ T20 Match TV Telecast Channel)

न्यूजीलैंड और मेजबान टीम इंडिया के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर कई भाषाओं की कमेंट्री के साथ आप देख सकेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article