NZ के खिलाफ 'पहाड़' जैसे खड़े रहे Shubman Gill: 208 रन बना डबल सेंचुरी क्लब में ली एंट्री, लोग बोले- ये तो अभी भी दहाड़ रहे

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 18, 2023, 07:17 PM IST

Shubhman Gill Double Century against New Zealand: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के पहले दोहरे शतक के बूते भारत ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में आठ विकेट पर 349 रन बनाए।

Shubhman Gill Double Century against New Zealand: टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने बुधवार (18 जनवरी, 2023) को अपने क्रिकेट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 208 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और नौ छक्के शामिल रहे। वह पूरी पारी के दौरान पहाड़ की तरह क्रीज पर डटे रहे, मगर उन्हें दूसरे छोर पर उस तरह का सपोर्ट न मिला।

Shubhman gill double century

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने 18 जनवरी, 2023 को हैदराबाद में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अकले 208 रन बनाए। (एपी फोटो)

अंडर-19 विश्व कप 2018 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद गिल को भारतीय क्रिकेट में अगला राइजिंग स्टार माना जा रहा है। उन्होंने अपनी पारी के छह छक्के 150 रन पूरे करने के बाद जड़े। यह उनकी लगातार दूसरी तीन अंक वाली पारी रही।

End of Feed