हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बुधवार को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। गिल ने पारी के 49वें ओवर में लोकी फर्ग्युसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़कर 145 गेंद में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। गिल 149 गेंद में 208 रन बनाकर आउट हुए। गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा(तीन), वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ये कारनामा कर चुके हैं।
क्रिकेट
Shubman Gill Double century: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, बने दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय
- Agency by: Agency
- Updated Jan 18, 2023, 05:37 PM IST
