IND vs NED Preview: नीदरलैंड्स के खिलाफ देशवासियों को दीवाली का तोहफा देने उतरेगा भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 12, 2023, 05:00 AM IST

IND vs NED Preview: वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मुकाबले में दिवाली के दिन टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड्स से होगा। रोहित की सेना के पास लगातार 9वीं जीत का रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। यह मुकाबला विराट कोहली के लिए बेहद खास होने वाला है।

इस विश्व कप में अब तक अपराजेय भारतीय टीम, नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में इस विजय अभियान को कायम रखकर देशवासियों को दीवाली का तोहफा देना चाहेगी जबकि विराट कोहली के पास वनडे शतकों के अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और उसका यह आखिरी मैच है ।

India vs Netherlands

भारत बनाम नीदरलैंड्स

औपचारिकता के इस मैच में भारतीय टीम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। क्रिकेट वैसे भी नतीजों और आंकड़ों का खेल है लिहाजा ऐतिहासिक व्यक्तिगत उपलब्धियों को हासिल करने की संभावनाओं ने इस मैच को टीम के लिये रोचक बना दिया है।

End of Feed