क्रिकेट

बेआबरू होकर विश्व कप 2023 से बाहर हुआ पाकिस्तान, टीम के फ्लॉप शो पर क्या बोले कप्तान बाबर आजम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 11, 2023, 11:12 PM IST

पाकिस्तान टीम ने विश्व कप 2023 में अपने अभियान का अंत इंग्लैंड के खिलाफ 93 रन के अंतर से हार के साथ किया। जानिए इसके बाद क्यो बोले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम?

Image

बाबर आजम

Photo : AP

कोलकाता: विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन से आप कितने संतुष्ट हैं। इसके जवाब में बाबर ने कहा, मैं अपनी टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद निराश हूं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन कुछ मैचों में हमारा प्रदर्शन बेहद खराब रहा। हमारी शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन उसके बाद तीन मैचों में हमने अपनी लय गंवा गी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हम सकते थे अगर वो मैच हमारे पक्ष में होता तो कहानी कुछ और होती। लेकिन हमने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिग तीनों पहलुओं में खराब प्रदर्शन किया।

स्पिनर्स बने हमारी कमजोरी

इंग्लैंड के खिलाफ लीग दौर के अपने आखिरी मुकाबले में हार के बारे में बाबर ने कहा, हमने 20-30 रन अतिरिक्त दिए। 10-15 ओवर के बाद हम अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे। हमने कमजोर गेंदें डालीं वहीं स्पिनर्स का विकेट ना ले पाना हमारे लिए परेशानी का सबब बन गया।

टीम पर पड़ा इसका बड़ा असर

टूर्नामेंट में पाकिस्तानी स्पिनर्स की नाकामी के बारे में बाबर ने कहा, इसका हमारी टीम के प्रदर्शन पर बहुत असर पड़ा। वनडे में बीच के ओवरों में आपको विकेट लेने होते हैं। अगर स्पिनर्स विकेट लेने में नाकाम होते हैं तो अपको अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताना पड़ता है। लेकिन ये सही है कि ऐसे में मुकाबलों में गलतियों के लिए बेहद कम गुजाइश होती है।

चर्चा के बाद होगा भविष्य के बारे में फैसला

भविष्य में पाकिस्तान की वनडे टीम कैसी होगा युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा या इसी टीम पर भरोसा जताया जाएगा। इसके जवाब में बाबर ने कहा, विश्व कप के बाद हम एक साथ बैठेंगे और सकारात्मक पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी गलतियों पर चर्चा करके इस बारे में निर्णय करेंगे। पाकिस्तानी टीम में अपने भविष्य के सवाल के जवाब में बाबर ने कहा, मैं टीम में रहूंगा और अपने अनुभव का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करूंगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article