क्रिकेट

World Cup 2023, IND vs NED Live Score Streaming: भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच का रोमांचक मुकाबला आज, ऐसे देख सकते हैं लाइव टेलिकास्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 12, 2023, 06:50 AM IST

India vs Netherlands, IND vs NED World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 45वें मुकाबले में मेजबान भारत (का सामना नीदरलैंड्स से होगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

भारत और नीदरलैंड्स मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

Photo : Times Now Digital

IND vs NED World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वर्ल्ड कप के 45वें और आखिरी लीग मुकाबले में मेजबान भारत का सामना नीदरलैंड्स से होगा। टीम इंडिया का मौजूदा वर्ल्ड कप विजय अभियान जारी है। भारत ने लीग मुकाबले में अभी तक 8 मुकाबलों में लगातार जीत हासिल की है। अब भारत आज यानी 12 नवंबर को होने वाले मुकाबले में भी नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। भारत की टीम मौजूदा वर्ल्ड कप के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि नीदरलैंड्स की टीम नॉकआउट की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम इंडिया 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है, जबकि नीदरलैंड्स 8 अंक के साथ 5वें नंबर पर हैं।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs Netherlands World Cup Match Date)

भारत और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मुकाबला 12 नवंबर 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (India vs Netherlands World Cup Match Venue)

भारत और नीदरलैंड्स के बीच का मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मुकाबला? (India vs Netherlands World Cup Match Timing)

भारत और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1.30 बजे होगा।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Netherlands World Cup 2023 Live Telecast On TV)

भारत और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Netherlands World Cup Match Online Live Streaming)

भारत और नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झा author

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन... और देखें

End of Article