IND vs IRE Highlights: अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, आयरलैंड ने किया सूपड़ा साफ
आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रनों का टारगेट
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 155 रन बनाने होंगे। अगर भारत इस मुकाबले को जीतता है तो वह सीरीज को 1-1 से बराबर करने में सफल हो जाएगा। आयरलैंड की तरफ से हैरी टेक्टर ने सबसे अधिक 53 रनों की पारी खेली है। उन्होंने 47 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। जबकि, बेंजामिन कालिट्ज ने 37 उपयोगी रन बनाए। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके अलावा शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट जबकि हर्षित राणा को एक विकेट मिला है।
पिछले मुकाबले में भारत को मिली थी हार
इसी मैदान पर हुए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रन से हार झेलनी पड़ी थी। तब आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में मात्र 148 रन पर सिमट गई थी और आयरलैंड ने 34 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत थी। ऐसे में आज होने जा रहा मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है।
भारत के लिए साख का मुकाबला
जहां भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी, वहीं आयरलैंड की टीम लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज जीतकर इतिहास बनाना चाहेगी। इसलिए आज दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।
भारत और आयरलैंड टीम फुल स्क्वॉड
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team):
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland Cricket team):
लोर्कान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस एडेयर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हंपहरेज, गेविन होई, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्तर, टिम टेक्तर, रूबेन विल्सन।
IND vs IRE लाइव स्कोर: आयरलैंड ने किया भारत का सूपड़ा साफ
आयरलैंड ने दूसरा टी20 मुकाबला एक रन से जीतकर दो मैच की टी20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया।IND vs IRE लाइव स्कोर: शिवम दुबे लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को छठा झटका आयरलैंड के खिलाफ 17वें ओवर की पहली गेंद पर शिवम दुबे के रूप में लगा। दुबे 20 (16) रन बनाकर कैच दे बैठे।ND vs IRE लाइव स्कोर: भारत ने बनाए 15 ओवर में बनाए 104 रन
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। दुबे 17 और तिलक 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: बारिश नहीं रुकी तो हार जाएगा भारत
आयरलैंड से मिले 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। हालांकि, एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। इस बार बारिश थोड़ा तेज है। अगर यहां से मैच नहीं होता है तो भारत मुकाबला हार जाएगा। 8 ओवर के बाद भारत DLS पार स्कोर से 15 रन पीछे है।IND vs IRE लाइव स्कोर: भारत को जीत के लिए चाहिए 101 रन
आयरलैंड से मिले 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। भारत को अब 12 ओवरों में जीत के लिए 101 रन बनाने होंगे। तिलक वर्मा 21 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: जय मूंदड़ा ने कप्तान अय्यर को भी किया बोल्ड
राजस्थान के रहने वाले आयरलैंड के गेंदबाज जय मूंदड़ा ने भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी बोल्ड कर दिया है। श्रेयस अय्यर अविश्वास से पिच को घूरते रह गए। आयरलैंड का यह तीसरा विकेट है। यह गुड लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर चैनल में एंगल कर रही थी, अय्यर ने इसे ऑफ साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले का मोटा अंदरूनी किनारा लगा और गेंद मिडिल और ऑफ स्टंप पर जा लगी। जय मूंदड़ा के लिए आज का दिन यादगार बनता जा रहा है। श्रेयस अय्यर 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।IND vs IRE लाइव स्कोर: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों हुए गोल्डन डक
आयरलैंड से मिले 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही गोल्डन डक का शिकार हो गए है। दोनों को उनकी पहली गेंद पर राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले जय मूंदड़ा ने आउट कर पवेलियन भेज दिया है।IND vs IRE लाइव स्कोर: जय मूंदड़ा ने अभिषेक शर्मा को भी किया आउट
जय मूंदड़ा ने संजू सैमसन के बाद अभिषेक शर्मा को मैथ्यू हॉलार्ड के हाथों कैच आउट करा दिया। हॉलार्ड ने सीरीज का सबसे बेहतरीन कैच लिया। अभिषेक शर्मा ने शॉर्ट गेंद को पुल किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर तेजी से आई और बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर कीपर के पीछे चली गई। थर्ड मैन पर खड़े हॉलार्ड आगे की तरफ दौड़े और फिर 360 डिग्री घूमकर कैच लपका। कैच पकड़ते वक्त उनका मुंह बाउंड्री की तरफ था। गेंद काफी देर तक हवा में रही और वाकई यह शानदार कैच था। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।IND vs IRE लाइव स्कोर: जय मूंदड़ा ने फिर पहली गेंद पर संजू को किया आउट
एक बार फिर जय मूंदड़ा ने अपनी पहली गेंद पर संजू सैमसन को आउट कर दिया है। संजू सैमसन एलबीडब्ल्यू हुए हैं और जय मूंदड़ा ने सीधी गेंद पर उनको क्रीज में फंसा लिया। सैमसन ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन चूक गए। उनकी गेंद मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में थी, जो सैमसन के पैड पर लगी और अंपायर ने बिना देर किए उंगली उठा दी। संजू सैमसन पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।IND vs IRE लाइव स्कोर: पहली ही गेंद पर भारत को लगा बड़ा झटका
आयरलैंड से मिले 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है। संजू सैमसन अपनी पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: पहले ही मैच में चमके प्रिंस यादव
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू करने वाले भारत के प्रिंस यादव ने अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिया। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया।IND vs IRE लाइव स्कोर: भारत को मिला 155 रनों का लक्ष्य
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 155 रन बनाने होंगे। अगर भारत इस मुकाबले को जीतता है तो वह सीरीज को 1-1 से बराबर करने में सफल हो जाएगा।IND vs IRE लाइव स्कोर: आयरलैंड का स्कोर 19 ओवर में 149 रन
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 19 ओवरों में 6 विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं। हैरी टैकर 51 और लियाम मैककार्थी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: आयरलैंड का स्कोर 18 ओवर में 142 रन
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं। हैरी टैकर 47 और जॉर्ज डॉकरेल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: बारिश रुकने के बाद दोबारा शुरू हुआ खेल
बारिश रुक गई है। कवर्स हटा दिए गए हैं। खिलाड़ी मैदान पर वापस आ रहे हैं। सब कुछ काफी जल्दी हो गया। इसके बाद आयरलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है।IND vs IRE लाइव स्कोर: बारिश ने डाला खेल में खलल
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया है। बारिश इतनी तेज हो रही है कि अंपायरों को खेल रोकना पड़ गया है। खिलाड़ी मैदान से बाहर भाग गए हैं और ग्राउंड स्टाफ कवर लाने में लग गया है। मैदान पर तेज हवा भी चल रही है, उम्मीद है कि यह बारिश को अपने साथ उड़ा ले जाएगी। दर्शकों ने भी छाते खोल लिए हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: अगली ही गेंद में दूबे को दूसरी सफलता
आयरलैंड का चौथा विकेट गिरने के अगली ही गेंद पर पांचवा विकेट भी गिर गया। शिवम दुबे ने गैरेथ डेलानी को बोल्ड कर दिया और उनका ऑफ स्टंप उड़ा दिया। दुबे के दो विकेट लगातार आए हैं और अब वो हैट्रिक पर हैं। ओवर की शुरुआत में छक्का लगने के बाद लग रहा था कि आयरलैंड दुबे को निशाना बनाएगी, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए दो विकेट निकाल लिए। यह गुड लेंथ गेंद थी जो थोड़ी अंदर आई, डेलानी क्रीज में फंस गए और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा मिस करके सीधा ऑफ स्टंप के ऊपर लगी। भारत ने इन दो विकेटों से मैच को बराबरी पर ला दिया। गैरेथ डेलानी बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए।IND vs IRE लाइव स्कोर: आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा
आयरलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। शिवम दुबे ने बेंजामिन कैलिट्ज को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया और इस तरह उन्होंने बड़ी साझेदारी तोड़ी। कैलिट्ज़ 23 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे।IND vs IRE लाइव स्कोर: आयरलैंड की पारी के 100 रन हुए पूरे
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 14 ओवर से पहले अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हैरी टैकर 36 और बेंजामिन कैलिट्ज 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: डेब्यूडेंट सूर्यांश शेडगे की हुई पिटाई
आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले भारत के सूर्यांश शेडगे की पहले दो ओवर की गेंदबाजी में जमकर कुटाई हुई है। उनकी पहले दो ओवरों में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने 25 रन बटोरे हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: आयरलैंड का स्कोर 10 ओवर में 58 रन
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। हैरी टैकर 16 और बेंजामिन कैलिट्ज 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: आयरलैंड का स्कोर 5 ओवर में 38 रन
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 5 ओवर में दो विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट झटके हैं।IND vs IRE लाइव स्कोर: 513 दिन बाद भारतीय टीम को मिला नया डेब्यूटेंट
सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 120वें और 121वें खिलाड़ी बने। इस फॉर्मेट में भारत से ज्यादा कैप सिर्फ पाकिस्तान के पास हैं-125। भारत का पिछला टी20 डेब्यू हर्षित राणा ने जनवरी 2025 में किया था। इस तरह 513 दिनों बाद भारत को नया टी20 कैप मिला है। यह फॉर्मेट में भारत के दो डेब्यूटेंट के बीच सबसे लंबा अंतर है। इससे पहले सबसे लंबा गैप 451 दिनों का था- भुवनेश्वर कुमार (45वें कैप, 25 दिसंबर 2012) और मोहम्मद शमी (46वें कैप, 21 मार्च 2014) के बीच।IND vs IRE Live Scorecard: वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला या नहीं
भारतीय टीम ने इस मैच में दो बदलाव किया है। हालांकि, एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला। इसे लेकर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने सिर्फ भारत के लिए डेब्यू कर रहे सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव पर ही बात की। उन्होंने कहा शेडगे ताकतवर और विस्फोटक बल्लेबाज है। वह एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं, जिसने घरेलू क्रिकेट और IPL दोनों में रन बनाए हैं। यूथ क्रिकेट में भी उसके पास काफी अनुभव है। A टूर्स में भी उसने अच्छा किया है। अब उसे मेहनत का फल मिल रहा है। जबकि प्रिंस यादव पर बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा- यह उसका पहला मैच है, इसलिए मैं उस पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता। जरूरी है कि वह यहां आकर खेले और अनुभव हासिल करे। उसने पिछला मैच देखा ही होगा कि हम कैसे खेले। वह समझदार है और हालात के हिसाब से खुद को ढाल लेगा।IND vs IRE Live Scorecard: पहले मैच में हार के बाद भी भारत ने क्यों चुनी गेंदबाजी
पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उस मैच में भारत को आयरलैंड ने 34 रनों से हरा दिया था। वहीं दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसे लेकर उन्होंने बताया कि हम पहले गेंदबाजी इसलिए करेंगे क्योंकि मौसम को देखना जरूरी है। कभी भी बारिश हो सकती है, इसलिए हम इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं। वहीं पिछले मुकाबले में चेज करते हुए हार को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम से यह अलग चाहते हैं कि हालात के हिसाब से जितना जल्दी हो सके खिलाड़ी ढल जाएं। उन्होंने गेंदबाजी में बदलाव करने और बैकफुट-फ्रंटफुट दोनों पर रन बनाने में समझदारी दिखाई। इसलिए जरूरी है कि हम स्मार्ट क्रिकेट खेलें, किसी एक पैटर्न पर अड़े रहने के बजाय अपने इंस्टिंक्ट पर भी भरोसा करें।IND vs IRE Live Scorecard: भारत से दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। भारतीय कप्तान अय्यर ने टॉस जीतने के बाद बताया कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव और वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया है।IND vs IRE Live Scorecard: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले का टॉस भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत लिया है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब यह हुआ कि आयरलैंड एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।IND vs IRE लाइव स्कोर: प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का डेब्यू
टीम की घोषणा के बाद से ही युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के संभावित इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर काफी उत्साह है। हालांकि, लगता है कि इंतजार अभी और लंबा होगा। मैच से एक दिन पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ कर दिया ता कि "पहले से रन बना रहे किसी खिलाड़ी को सिर्फ उसे मौका देने के लिए बाहर करना सही नहीं होगा।" खबर आ रही है कि भारत ने इस मैच में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका दिया है।IND vs IRE लाइव स्कोर: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका
भारतीय टीम सीरीज के पहले मैच में हारने वाली प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव पर विचार कर सकती है, लेकिन वह बदलाव वो नहीं होगा जिसकी ज्यादातर लोग उम्मीद कर रहे हैं। पहले टी20 में चार ओवर में 57 रन लुटाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को मौका देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।IND vs IRE लाइव स्कोर: कौन किस टीम की कर रहा कप्तानी
भारत और आयरलैंड के बीच होने जा रहे सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर और आयरलैंड की कप्तानी एक बार फिर लोर्कान टकर कर रहे हैं। जो अपनी टीम की विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वहीं भारतीय टीम की विकेटकीपिंग एक बार फिर संजू सैमसन करते दिखेंगे।IND vs IRE लाइव स्कोर: कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का टॉस थोड़ी देर में यानि साढ़े 5 बजे होगा। वहीं मैच की पहली गेंद 6 बजे फेंकी जाएगी।IND vs IRE लाइव स्कोर: ढाई साल बार सीरीज नहीं जीत पाएगा भारत
यह जनवरी 2024 के बाद पहली टी20 सीरीज होगी जिसे भारत जीत नहीं पाएगा। श्रेयस अय्यर विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बाद चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपना पहला टी20 मैच गंवाया है।IND vs IRE लाइव स्कोर: हार के बाद क्या बोले थे भारतीय कप्तान
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम को संदेश देते हुए कहा था, "मुझे लगता है आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते। सिर्फ मैदान पर उतर जाने से मैच नहीं जीते जाते। आपको मेहनत करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि आप उस पल में पूरी तरह मौजूद रहें।"IND vs IRE लाइव स्कोर: निचले क्रम के बल्लेबाज पूरी तरह रहे फ्लॉप
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज भी पूरी तरह फेल रहे। जरूरी रन-रेट का दबाव तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे पर पूरी तरह हावी रहा।IND vs IRE लाइव स्कोर: जय मूंदड़ा के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने
राजस्थान के टोंक के रहने वाले और आयरलैंड के लिए पदार्पण करने वाले जय मूंदड़ा के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे। उनके अलावा मैट हॉलार्ड ने भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। मूंदड़ा ने अपनी पहली ही गेंद पर सैमसन को आउट किया, जबकि हॉलार्ड ने किशन और अय्यर को पवेलियन भेजा और बाद में वॉशिंगटन सुंदर को भी आउट किया।IND vs IRE लाइव स्कोर: भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप होना सबसे बड़ी समस्या
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजों का एक साथ फ्लॉप होना रही। तीन महीने पहले वर्ल्ड कप के हीरो रहे संजू सैमसन महज चार गेंदों में पवेलियन लौट गए। वहीं ईशान किशन और श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। जबकि, अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत करते हुए अकेले टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। पावरप्ले के बाद उनके आउट होते ही भारत की पारी लड़खड़ा गई और टीम वापसी नहीं कर सकी।IND vs IRE लाइव स्कोर: कप्तान अय्यर की वापसी रही खराब
भारत के नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 963 दिनों बाद वापसी और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। वह बुधवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे।IND vs IRE लाइव स्कोर: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका
पिछले मुकाबले में भारतीय टीम के हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है। हालांकि, क्रिकेट जानकारों का कहना है कि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि एक हार के बाद शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम है।IND vs IRE लाइव स्कोर: भारत और आयरलैंड की टीम (IND vs IRE Squad)
भारतीय टीम फुल स्क्वॉडश्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
आयरलैंड टीम फुल स्क्वॉड
लोरकान टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।
IND vs IRE लाइव स्कोर: कितने बजे शुरू दूसरा टी20 मुकाबला (IND vs IRE 2nd T20I Match Timing)
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला पिछले मैच की ही तरह शाम 6 बजे शुरू होगा। वहीं इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने के आधा घंटा पहले यानी शाम 5.30 बजे होगा।विराट कोहली को पसंद है कुमार संगकारा का कवर ड्राइव, छक्के मारने में लिया इस बल्लेबाज का नाम- VIDEO
Asian Games, Archery: तीरंदाजी के रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट में भारत को धीरज और नीरज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
UEFA NATIONS ROUNDUP: नेशंस लीग में इटली की शानदार जीत दर्ज, ओलिस ने फ्रांस को दिलाई विजय
कुलदीप के बिना नहीं जाएंगे साउथ अफ्रीका, अश्विन ने की तारीफ-पार्थिव ने भी भरी हामी
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सुल्ताना ही होंगी बांग्लादेश ODI टीम की कप्तान, BCB ने किया कन्फर्म
© 2026 Times Horizon Private Limited
