क्रिकेट

World Cup 2023, IND vs ENG Live Score Streaming: इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कैसे देखें लाइव मैच

World Cup 2023, IND vs ENG Live Score Streaming: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अजेय रही टीम इंडिया का सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया की नजर अंतिम चार में जगह बनाने पर होगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीका।

Image

रोहित शर्मा और जोस बटलर (साभार-AP)

World Cup 2023, IND vs ENG Live Score Streaming: वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले में जीत की रथ पर सवार टीम इंडिया का सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा। एक तरफ जहां टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह जीत के सिलसिले को बरकरार रखें, वहीं इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। इंग्लैंड की टीम भले ही इस वर्ल्ड कप में प्रतिभा के अनुरुप नहीं खेल पाई हो, लेकिन उसे हल्के में लेने की भूल रोहित की सेना नहीं करेगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी ये जानकारी जान लें।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs England World Cup Match Date)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का मुकाबला 29 अक्टूबर, 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (India vs England World Cup Match Venue)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का मुकाबला? (India vs England World Cup Match Timing)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs England World Cup 2023 Live Telecast On TV)

टीम इंडिया और इंग्लैंडके बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

टीम इंडिया और इंग्लैंडके बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs England World Cup Match Online Live Streaming)

टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉट-स्टार (Hotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

End of Article