Shubman Gill Century: धर्मशाला में प्रिंस शुभमन गिल की धमक, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ दिया दूसरा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 8, 2024, 04:29 PM IST

India vs England 5th Test, Shubman Gill Century: धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की धर्मशाला में धमक देखने को मिली।

India vs England 5th Test, Shubman Gill Century: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल कर बल्ला जमकर चला। शुभमन गिल के विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने बढ़त हासिल की। इसके साथ ही शुभमन गिल शतक जड़ने(Shubman Hit Gill Century) में भी सफल रहे। उन्होंने 137 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्के की मदद से शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ यह दूसरा शतक (Shubman Gill Hit 2nd Century vs ENG)है। शुभमन गिल ने टेस्ट करियर में इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक शतक शतक जमा चुके हैं।

धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी को 135 रन और एक विकेट से आगे खेलना शुरू करेगी। टीम ने लंच टाइम तक 60 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 46 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

End of Feed