IND vs ENG 2nd ODI Preview: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज, भारतीय फैन्स की जीत के साथ विराट-रोहित के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर सीरीज जीत पर इंग्लैंड की वापसी पर रहेगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

कार्डिफ: पहले मैच में जीत से उत्साहित भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने के लिए उतरेगी तो कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फॉर्म पर सभी का ध्यान केंद्रित रहेगा। गिल ने बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में भारत की छह विकेट से जीत में 80 रन बनाए थे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान छोड़ना पड़ा था। भारत उनके जल्द से जल्द फिट होने की उम्मीद कर रहा होगा।

IND vs ENG 2nd ODI Match Preview

भारत इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच प्रीव्यू

गिल की फिटनेस पर रहेगी नजर

पिछले कुछ समय में यह पहला अवसर नहीं है जबकि गिल को फिटनेस संबंधी समस्या के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। पिछले साल कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गिल मैदान से बाहर चले गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। तब वह उस श्रृंखला के बाकी मैच में नहीं खेल पाए थे। भारतीय टीम दुआ कर रही होगी कि फिर से ऐसा नहीं हो क्योंकि एक कप्तान और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में टीम को उनकी सख्त जरूरत है। गिल के सलामी जोड़ीदार रोहित को ऐसी कोई फिटनेस समस्या नहीं है, लेकिन टीम प्रबंधन उनके प्रदर्शन पर जरूर नजर रखेगा। रोहित ने कप्तानी गंवाने के बाद अपने आक्रामक रवैए पर अंकुश लगाया लेकिन उन्हें अभी तक इससे खास फायदा नहीं हुआ है।

End of Feed