IND vs ENG Test: रवि शास्त्री ने बुमराह को लेकर किया खुलासा, बोले- उनको यह बात पसंद नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2024, 02:01 PM IST

India vs England Test, Ravi Shastri Big Statement: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

India vs England Test, Ravi Shastri Big Statement: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री जानते थे कि जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बेताब थे क्योंकि यह तेज गेंदबाज खुद को ‘सफेद गेंद विशेषज्ञ’ के तौर पर बुलाना पसंद नहीं करता था। बुमराह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। विशाखापत्तनम टेस्ट में जीत से भारत को सीरीज में 1-1 से बराबरी दिलाने वाले मुकाबले में उन्होंने 91 रन देकर नौ विकेट झटके। इससे यह 30 साल का खिलाड़ी सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट हासिल करने वाला भारतीय बन गया।

Ravi Shastri, Ravi Shastri Big Statement, Ravi Shastri Big Reaction, Ravi Shastri vs Jasprit Bumrah, Jasprit Bumrah, Jasprit Bumrah Test Expert, IND vs ENG, IND vs ENG Test, India vs England, India vs England Test, Cricket News, Cricket News in Hindi, Cricket News Today, Sports News in Hindi,

जसप्रीत बुमराह।

शास्त्री ने ‘द टाइम्स’ के लिए लिखने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन को दिए एक साक्षात्कार में बुमराह के साथ अपनी बातचीत के बारे में बताया जिसमें इस तेज गेंदबाज ने उनसे कहा था कि टेस्ट खेलना उनकी जिंदगी का ‘सबसे बड़ा दिन’ होगा। शास्त्री ने याद करते हुए कहा, ‘मुझे कोलकाता में उनसे पहली बातचीत याद है जिसमें मैंने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी है? तब उसने कहा था कि यह उसके जीवन का सबसे बड़ा दिन होगा।’

End of Feed