IND vs ENG ODI Series: भारत और इंग्लैंड वनडे सीरीज का ऐसा है पूरा शेड्यूल, जानिए कब, कहां उठा सकते हैं लुत्फ

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का जानिए कैसा है कार्यक्रम? प्रशंसक कहां उठा सकते हैं सीरीज का लुत्फ, जानिए सीरीज से जुड़ी जरूरी बातें।

India vs England ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में 0-4 के अंतर से सूपड़ा साफ होने के बाद भारतीय टीम के फैन्स की नजर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज पर टिक गई हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम से बदला लेने शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक साल पहले इंग्लैंड को पांच मैच की टेस्ट सीरीज में कड़ी टक्कर दी थी और सीरीज 2-2 से बराबर करने में सफल रही थी। ऐसे में गिल की कप्तानी में टीम इंडिया से वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन की आस है। ऐसे में आइए जानते हैं सीरीज का कैसा है कार्यक्रम, दोनों टीम और प्रशंसक कहां और कैसे उठा सकते हैं लुत्फ?

IND vs ENG ODI Series Full Schedule

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज फुल शेड्यूल (फोटो AI Generated)

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल (IND vs ENG ODI Series Schedule)

भारत और इंग्लैंड की बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 14 जुलाई, 2026 को होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में और तीसरा 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

End of Feed