क्रिकेट

इतना कन्फ्यूजन कभी नहीं देखा, गौतम गंभीर पर कैफ ने साधा निशाना

मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन का इस्तेमाल जिस तरह से किया गया, उसको लेकर कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है और उन्हें कन्फ्यूज्ड बताया है।

Image

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया मैनेजमेंट पर बड़ा आरोप लगाया है। पहले आयरलैंड के खिलाफ और फिर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया सबके निशाने पर है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज में जिस तरह से टीम हारी, उसने अय्यर एंड कंपनी के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कैफ की मानें तो इससे ज्यादा कन्फ्यूज्ड उन्होंने टीम मैनेजमेंट को पहले नहीं देखा था।

कैफ ने एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा 'इतना कन्फ्यूजन टीम मैनेजमेंट में पहवे कभी नहीं था। जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को हैंडल किया गया वो ठीक नहीं था। वैभव जैसी प्रतिभा सदियों में आती है और दूसरी तरफ आपके वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी संजू सैमसन थे। दोनों पर भरोसा जताना चाहिए था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने दोनों के माइंड में संदेह डाल दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को मिला था मौका

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला था। उन्हें संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया।

पहले ही मुकाबले में उन्होंने दो छक्के सहित कुल 14 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में वैभव ने 13 और तीसरे मुकाबले में 15 रन की छोटी सी पारी खेली, लेकिन उनके खेलने के तरीके में कोई बदलाव नहीं था। वह तीनों मुकाबले में आक्रामक अंदाज में ही खेलते नजर आए। लेकिन 5वें मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और फिर संजू सैमसन की वापसी हुई। इस मुकाबले में संजू 27 रन बनाकर आउट हुए।

दिग्गजों ने उठाए सवाल

5वें और आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बाहर किए जाने के फैसले पर सुनील गावस्कर सहित कई क्रिकेटरों ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल खड़े किए। उनके अनुसार वैभव को आखिरी मुकाबले में भी मौका मिलना चाहिए थे। युवा खिलाड़ी के तौर पर यह उनका विश्वास तोड़ने जैसा था जो उनके भविष्य के लिए ठीक नहीं था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article