LIVE

Ind Vs Eng 4th Test Day 4, Highlights: टीम इंडिया का घर में दबदबा जारी, इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

शेखर झाUpdated Feb 26, 2024, 16:29 IST

Ind Vs Eng 4th Test Day 4, Highlights: टीम इंडिया का घर में दबदबा जारी, इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा
Ind Vs Eng 4th Test Day 4, Highlights: टीम इंडिया का घर में दबदबा जारी, इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पर भी 3-1 कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया का घर में एक बार फिर दबदबा रहा। रांची में खेले गए चौथे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी को 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। 192 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 61 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। यशस्वी जायसवाल ने भी रोहित का साथ दिया। उन्होंने 5 चौके की मदद से 37 रन बनाए। शुभमन गिल ने भी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, रजज पाटीदार, रवींद्र जडेजा और सरफराज खान बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इंग्लैंड के शोएब बशीर ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 26 ओवर में 79 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

बता दें कि मेहमान टीम इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104.5 ओवर में 353 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 103.2 ओवर में 307 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिली। लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। टीम ने 53.3 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया को 192 रन का लक्ष्य दिया था।

FEB 26, 2024 13:49 IST

India sv England 4th Test Live: जुरेल ने फिर खेली शानदार पारी

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। दूसरी पारी में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 77 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 39 रन की नाबाद पारी खेली। बता दें कि पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने 90 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला था।
FEB 26, 2024 13:46 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच: शुभमन गिल ने खेली नाबाद पारी

इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 124 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। बता दें कि शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 38 रन बनाए थे।
FEB 26, 2024 13:42 IST

India sv England 4th Test Live: टीम इंडिया ने जीता मुकाबला

टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पर भी 3-1 कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया का घर में एक बार फिर दबदबा रहा।
FEB 26, 2024 13:13 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच: गिल और जुरेल क्रीज पर डटे

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच चुकी है। शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल क्रीज पर डटे हुए हैं। टीम ने 54 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 29 रन चाहिए।
FEB 26, 2024 12:59 IST

India sv England 4th Test Live: टीम इंडिया जीत की ओर

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रही है। टीम ने 49.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। अब शुभमन गिल और ध्रुुव जुरेल क्रीज पर हैं।
FEB 26, 2024 12:28 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच: लड़खड़ाई टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया लड़खड़ा गई है। टीम को 38.2 ओवर में 120 रन पर पांचवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा के बाद सरफराज खान भी आउट हो गए। वे खाता नहीं खोल पाए। अब शुभमन गिल और ध्रुुव जुरेल क्रीज पर हैं।
FEB 26, 2024 11:35 IST

Ind Vs Eng Test Score: टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 74 रन

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 74 रन की जरूरत है। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। अब शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
FEB 26, 2024 10:49 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच: टीम इंडिया को लगा दूसरा बड़ा झटका

दंग्ल्ैंड के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा 55 रन बनाकर आउट हो गए। उनको बेन फोक्स ने स्टंप किया।
FEB 26, 2024 10:26 IST

Ind Vs Eng Test Score: हिटमैन ने जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलकर र्धशतक पूरा किया। उन्होंने 69 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा।
FEB 26, 2024 10:15 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

टीम इंडिया को 17.3 ओवर में 84 रन पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 37 रन पर आउट हो गए। अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
FEB 26, 2024 10:06 IST

Ind Vs Eng Test Score: टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया धीरे-धीरे जीत के करीब पहुंच रही है। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया नपे 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी जारी है। रोहित शर्मा 45 रन औश्र यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
FEB 26, 2024 09:52 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
FEB 26, 2024 09:32 IST

Ind Vs Eng Test Score: चौथे दिन का खेल हुआ शुरू

रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी को 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। टीम ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं।
FEB 26, 2024 08:27 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच: यशस्वी पर रहेगी नजर

इंंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर नजर रहेगी। वे इंग्लैंड के खिलाफ कई बार बड़ी पारी खेल चुके हैं।
FEB 26, 2024 07:53 IST

Ind Vs Eng Test Score: बशीर से रहे सावधान

टीम इंडिया के बल्लेबाजो को इंग्लैंड के युवा गेंदबाज शोएब बशीर से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने टीम इंडिया को पहली पारी में कई झटके दिए थे।
FEB 26, 2024 07:53 IST

Ind Vs Eng Test Score: टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही है। टीम इंडिया को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए बस 152 रन की जरूरत है।
FEB 26, 2024 07:53 IST

Ind Vs Eng Test Match: कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।
FEB 26, 2024 07:52 IST

Ind Vs Eng Test LIVE Score: कहां खेला जा रहा है मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के चौथा टेस्ट मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
FEB 26, 2024 07:52 IST

Ind Vs Eng Test Score: लाइव ब्लॉग में स्वागत है

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल बस कुछ देर में शुरू होने वाला है। आप सभी का इस लाइव ब्लॉग में स्वागत है।