LIVEIND बनाम ENG Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, हैरी ब्रूक और जो रूट क्रीज पर, इंग्लैंड 510 रन पीछे
India vs England 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इसमें भारतीय टीम का दबदबा जारी है। आइए जानते हैं दूसरे दिन की खास बातें।

IND बनाम ENG Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, हैरी ब्रूक और जो रूट क्रीज पर, इंग्लैंड 510 रन पीछे
India vs England 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दो दिन का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे दिन की शुरुआत शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा की 200 से ज्यादा रनों की शानदार साझेदारी के साथ हुई। इन दोनों ने पहले सेशन में जमकर रन बनाए। जिसके बाद शुभमन गिल ने पहले दोहरा शतक जड़ा और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। गिल तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 269 रनों पर आउट हो गए। गिल और जडेजा की पारी के चलते भारत ने 587 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्दी से 3 विकेट गंवा दिए हालांकि दिन के अंत तक जो रूट और हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली। फिलहाल इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रनों पर खेल रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन की समाप्ति हो गई है। इस मैच का आयोजन बर्मिंघम के एजबेस्टन में किया जा रहा है। भारत की तरफ से यशस्वी और केएल राहुल ने शुरुआत की। जहां राहुल जल्दी आउट हो गए वहीं यशस्वी ने पहले करुण नायर और फिर शुभमन गिल के साथ शानदार साझेदारी करते हुए 82 रन बनाए हालांकि वे शतक से चूक गए। यशस्वी के विकेट के बाद टीम इंडिया ने नीतीश रेड्डी और पंत का भी विकेट गंवाया लेकिन गिल ने पारी को संभाले रखा और लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ दिया। दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन है। टीम की तरफ से शुभमन गिल 114 रनों पर और रवींद्र जडेजा 41 रनों पर खेल रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच आज तक 137 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें इंग्लैंड की टीम ने 52 बार भारत को हराया है। जबकि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 35 टेस्ट मैचों में जीत मिली है। वहीं 50 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मौजूदा टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर होने जा रही है तो इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में अब तक 68 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें मेजबान टीम का पलड़ा बहुत भारी रहा है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर भारत को 37 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि भारत आज तक इंग्लैंड में सिर्फ 9 टेस्ट मैच जीत पाया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs ENG Playing XI)
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), करूण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जाडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड :: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), जेमी स्मिथ (wk), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जॉश टंग, शोएब बशीर।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त
दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड की टीम 510 रन पीछे है और टीम की तरफ से जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: 587 रनों पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम 587 रनों पर ऑलआउट हो गई है। टीम की तरफ से शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा है।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: भारत का स्कोर 500 पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 500 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से कप्तान गिल 229 रनों पर खेल रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: गिल और जडेजा की शतकीय साझेदारी
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा की शतकीय साझेदारी हो गई है। उन्होंने भारत के स्कोर को 350 के करीब ले जाने का काम किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन की समाप्ति हो गई है। इस मैच का आयोजन बर्मिंघम के एजबेस्टन में किया जा रहा है। इस मैच के पहले दिन टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से यशस्वी और केएल राहुल ने शुरुआत की। जहां राहुल जल्दी आउट हो गए वहीं यशस्वी ने पहले करुण नायर और फिर शुभमन गिल के साथ शानदार साझेदारी करते हुए 82 रन बनाए हालांकि वे शतक से चूक गए। यशस्वी के विकेट के बाद टीम इंडिया ने नीतीश रेड्डी और पंत का भी विकेट गंवाया लेकिन गिल ने पारी को संभाले रखा और लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ दिया। दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन है। टीम की तरफ से शुभमन गिल 114 रनों पर और रवींद्र जडेजा 41 रनों पर खेल रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: भारत का स्कोर 150 पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 150 पार चले गया है। टीम की तरफ से गिल और जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: करुण नायर आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को एक और झटका लग गया है। दरअसल करुण नायर आउट हो गए हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: भारत का स्कोर 50 पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से करुण नायर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: केएल राहुल आउट
भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है दरअसल टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आउट हो गए हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
इंग्लैंड :: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), जेमी स्मिथ (wk), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जॉश टंग, शोएब बशीर।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच, LIVE Cricket Score: भारत की प्लेइंग 11
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), करूण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जाडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण
India vs England 2nd Test Live Score: बुमराह बाहर
जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया गया है।
India vs England 2nd Test Live Score: भारत के लिए जीत जरूरी
भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। टीम इंडिया पहले से ही सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है।
India vs England 2nd Test Live Score: बुमराह का खैलना मुश्किल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। इस मैच में टीम इंडिया तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है ताकि वे अगले मैच के लिए तैयार रहे। भारत बनाम इंग्लैंड हेंडिग्ले ओवल में आयोजित दूसरे टेस्ट मैच की पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, टॉस और मौसम की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ
India vs England 2nd Test Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। भारत बनाम इंग्लैंड हेंडिग्ले ओवल में आयोजित दूसरे टेस्ट मैच की पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, टॉस और मौसम की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ
India vs England 2nd Test Live Score: लाइव ब्लॉग मे आप सभी का स्वागत है
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत बनाम इंग्लैंड हेंडिग्ले ओवल में आयोजित दूसरे टेस्ट मैच की पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, टॉस और मौसम की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ