IND vs BAN 2nd Test Day 1 Highlights: पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, उमेश और अश्विन का कमाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 22, 2022, 04:31 PM IST

Ind vs Ban 2nd Test Match Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से मीरपुर में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की टीम को 227 रन पर समेट दिया। भारतीय गेंदबाजों में उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन का सबसे अहम योगदान रहा।

IND vs BAN 2nd Test Day 1: भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर (Dhaka) में गुरुवार से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हुआ। इस मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उनकी तरफ से सिर्फ मोमिनुल हक एकमात्र खिलाड़ी रहे जिनके बल्ले से अर्धशतक निकला। भारतीय गेंदबाजों ने पूरी बांग्लादेश पारी को 227 रन पर समेट दिया। भारत की तरफ से उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन चमके।

india_bangladesh_test

भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट (AP)

बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में 73.5 ओवर में 227 रन पर सिमटी। बांग्लादेश के लिये मोमिनुल हक ने 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं सका।

End of Feed