IND vs AUS World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरी बार भिड़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

IND vs AUS World Cup Final: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेगी।

IND vs AUS World Cup Final: वर्ल्ड कप 2023 की दो फाइनलिस्ट टीम तय हो गई है। ईडेन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर 8वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 7 विकेट खोकर 47.2 ओवर में हासिल कर लिया।

India vs Australia World Cup Final

रोहित शर्मा और पैट कमिंस (AP And BCCI)

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 62 रन की पारी ट्रेविस हेड ने खेली। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर की 101 रन की पारी के दम पर 212 रन बनाए।

End of Feed