क्रिकेट

हार्दिक पंड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, विश्वकप के बाद अब इस दौरे से भी हो सकते हैं बाहर

Hardik Pandya fitness update: क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या विश्वकप के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी बाहर हो सकते हैं।

Image

हार्दिक पंड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, विश्वकप के बाद अब इस दौरे से भी हो सकते हैं बाहर

Hardik Pandya fitness update: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023(World Cup 2023) के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल हुए हार्दिक पंड्या को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल हार्दिक को ठीक होने में लंबा समय लग सकता है। उनका पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर होना तय माना जा रहा था लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पूरे दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी बाहर हो सकते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टखने की चोट के कारण पंड्या कम से कम अगले दो महीने तक बाहर रहेंगे। मेडिकल टीम ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि पंड्या को सर्जरी की जरूरत है या नहीं। अगर हार्दिक को सर्जरी की जरूरत पड़ती है तो वे 5-6 महीने तक बाहर हो सकते हैं जो कि टीम के लिए बड़ी परेशानी हो सकती है।

वर्ल्ड कप से अचानक बाहर हो गए थे हार्दिक

बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में अपनी ही गेंदबाजी से एक गेंद को रोकने की कोशिश में पंड्या घायल हो गए थे। शुरुआत में उन्हें 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया था, लेकिन 4 नवंबर को यह पुष्टि हो गई कि वह वनडे विश्व कप 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा भारत की विश्व कप 2023 टीम में शामिल हो गए।

सूर्यकुमार यादव या ऋतुराज हो सकते हैं कप्तान

उम्मीद थी कि हार्दिक ऑस्ट्रेलिया टी20 के दौरान वापसी करेंगे और टीम का नेतृत्व करेंगे, लेकिन अब उनके अगले साल तक खेलने की संभावना नहीं है। खबरों के मुताबिक, इस साल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में हार्दिक के डिप्टी के रूप में काम करने वाले सूर्यकुमार यादव, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार रुतुराज गायकवाड़ के साथ ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए भारत के कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article