IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार खेलती दिखेगी RO-KO जोड़ी, जीत के लिए भारत को सुलझानी होगी ये पहेली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली का यह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर आखिरी मुकाबला हो सकता है। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

सिडनी: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनके साथी रोहित शर्मा शनिवार को यहां जब तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में खेलने के लिए उतरेंगे तो भावनाओं का ज्वार अपने चरम पर हो सकता है क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इन दोनों का संभवत: अंतिम मैच होगा। रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 97 गेंदों पर 73 रन बनाकर कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन कोहली दोनों मैच में खाता खोलने में असफल रहे। यह वनडे क्रिकेट में पहला अवसर है जबकि वह लगातार जो मैच में खाता नहीं खोल पाए। इसने निश्चित रूप से उनके कट्टर प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह अंत की शुरुआत है।

IND vs AUS 3rd ODI Match Preview

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू

साबित हो सकता है विराट-रोहित का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच

रोहित पहली बार 2007-08 में वन डे श्रृंखला के लिए यहां आए थे जबकि कोहली का सीनियर टीम के साथ पहला दौरा 2011-12 सत्र में था जब उन्होंने एडिलेड में टेस्ट शतक लगाकर अपना प्रभाव छोड़ा था। अगले दो वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में कोई एकदिवसीय श्रृंखला नहीं होने के कारण यह सोचना असंभव है कि यह जोड़ी फिर से भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने वर्तमान श्रृंखला के पहले दोनों मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर दी है लेकिन कोहली और रोहित की मौजूदगी के कारण तीसरा एकदिवसीय मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण बन गया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद दर्शक निश्चित तौर पर इन दोनों से अच्छी पारी की उम्मीद करेंगे।

End of Feed