IND vs AUS , India vs Australia T20 World Cup Warm up Live Cricket Score Streaming: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरूआत 23 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ करेगी। इससे पहले वो गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 अभ्यास मैच खेले, जिसमें एक जीता जबकि एक मुकाबला गंवाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 0-2 की शिकस्त मिली। दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटने को बेकरार होंगी और दोनों टीमों की कोशिश अपनी प्लेइंग 11 पुख्ता करने की होगी। चलिए आपको बताते हैं कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
