क्रिकेट

India vs Australia Live Score Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 19, 2023, 07:24 PM IST

India vs Australia, IND vs AUS World Cup 2023 Final Live Score Streaming Online & TV Telecast Today Match (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

India vs Australia Live Score Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें

IND vs AUS World Cup 2023 Final Live Score Streaming (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत का सामना पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। इसमें भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है और दोनों ही टीमें ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेगी। दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप के खिलाफ मुकाबले में 20 साल बाद आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों टीमें 2003 में भिड़ी थीं। इस मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने खिताबी जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (IND vs AUS World Cup 2023 Final Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs AUS World Cup 2023 Final Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का मुकाबला? (IND vs AUS World Cup 2023 Final Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01.30 बजे होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs AUS World Cup 2023 Final Live Telecast On TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs AUS World Cup 2023 Final Match Online Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article