क्रिकेट

IND vs AUS Head-to-Head Stats: भारत या ऑस्ट्रेलिया? आंकड़ों में जानिए किसका पलड़ा है भारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 19, 2023, 08:39 AM IST

India vs Australia (IND vs AUS) Head-to-Head in ODI World Cup 2023 Stats and Records: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। जानिए दोनों टीमों में से आंकड़ों में किसका पलड़ा रहेगा भारी?

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

IND vs AUS Head-to-Head in ODI World Cup 2023 Stats and Records: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ विश्व चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं कंगारू पांच बार खिताबी जीत का स्वाद चख चुके हैं। टीम इंडिया की कोशिश तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की होगी वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम खिताबी छक्का जड़ने की फिराक में होगी।

कंगारुओं को पलड़ा आंकड़ों में है भारी

दोनों टीमों के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 150 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें से 83 बार बाजी ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथ और 57 बार भारतीय टीम के हाथ लगी है। वहीं 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। भारतीय सरजमीं पर दोनों के बीच खेले गए एकदिवसीय मैचों के आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों का पलड़ा बराबर है। दोनों ने भारत में 33-33 मैच जीते हैं।

विश्व कप में ऐसी रही है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत

वनडे विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमों एक दूसरे से 13 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं जिसमें 8 बार बाजी ऑस्ट्रेलिया के और 5 बार टीम इंडिया के नाम रही। मौजूदा विश्व कप में लीग दौर में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य को विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत 52 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। इससे पहले कंगारू बल्लेबाजों को 199 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया था।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अबतक अजेय है टीम इंडिया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अबतक चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें से सभी में भारतीय टीम विजयी रही है। ऐसे में इस मैदान पर टीम इंडिया के हाल के आंकड़े उत्साह बढ़ाने वाले हैं। मौजूदा विश्व कप में इस मैदान पर टीम इंडिया ने 14 अक्टूबर को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पटखनी दी थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article