छोले भठूरे के 'विराट लवर' के सामने जब आया यह पैकेट तो ऐसा था रिएक्शन, लोग करने लगे मजेदार कमेंट्स; पर कोच ने बताया 'सच'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 19, 2023, 07:54 PM IST

Virat Kolhi Chole Kulche Parcel Video: वायरल वीडियो को देखने के बाद @shivanisingh5l6 की ओर से ट्विटर पर कहा गया कि ऐसा लगता है कि यह दिल्ली के राजौरी गार्डन के राम जी के छोले भठूरे हैं।

Virat Kolhi Chole Kulche Parcel Video: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और स्टार बैट्समैन विराट कोहली के लिए जब उनका पसंदीदा स्ट्रीट फूड मैदान में पहुंचा तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि, कोहली ने खाने का पैकेट उस समय लौटा दिया था और कहा था कि उसे अंदर ले जाया जाए। उन्होंने इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ से भी स्वाद चखने को कहा, मगर उन्होंने मना कर दिया। इस पूरे वाकये से जुड़ा वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोग उसे देखकर मजेदार कमेंट्स करने लगे और बोले कि यह कोहली के पसंदीदा छोले भठूरे थे।

virat kohli chole kulche

टीम इंडिया के पवेलियन में बाल्कनी पर राहुल द्रविड़ से बात करते हुए विराट कोहली और पीछे उनके लिए पहुंचा खाने का पैकेट लिए खड़ा स्टाफ मेंबर। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

वैसे, द्रविड़ ने रविवार (19 फरवरी, 2023) को पत्रकारों से खुलासा किया, "कोहली के लिए जो फूड पार्सल आया था, उसमें छोले-भठूरे नहीं थे, बल्कि उसमें छोले-कुलचे थे।" कोच के मुताबिक, कोहली ने उनसे भी कहा था कि वह भी एक बाइट खाकर देखें। पर उन्होंने कहा कि वह 50 बरस के हैं और वह इतना सारे कलेस्ट्रॉल वाला खाना अब नहीं खा सकते हैं।

End of Feed