क्रिकेट

राहुल का फ्लॉप शो जारी, कोच और कप्तान ने बताया- इंदौर टेस्ट में कटेगा पत्ता या मिलेगा मौका?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 03:54 PM IST

IND vs AUS: भारत ने दिल्ली टेस्ट भले ही तीन दिन में जीत लिया हो, लेकिन केएल राहुल की बल्लेबाजी का फ्लॉप शो लगातार जारी है। दिल्ली टेस्ट में भी वह दोनों पारियों में वह बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि अगले टेस्ट में उन्हें मौका मिलेगा या नहीं।

Image

रोहित शर्मा और केएल राहुल

बल्लेबाजी में लगातार असफलता झेल रहे केएल राहुल दिल्ली टेस्ट में भी नहीं चले। राहुल ने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में केवल 1 रन ही बना पाए। दोनों ही पारी में उन्हें स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन ने अपना शिकार बनाया। हालांकि, राहुल के खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया ने 3 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर 4 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। राहुल के नागपुर और अब दिल्ली टेस्ट में फेल होने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई कि क्या उन्हें तीसरे टेस्ट में प्लेइंग में मौका मिलेगा या शुभमन गिल की एंट्री होगी। इस बात पर कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने प्रतिक्रिया दी है।

कोच और कप्तान ने खोला राज

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा दोनों ने खराब फॉर्म के बावजूद राहुल का समर्थन किया है। मैच के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा 'हम राहुल का समर्थन करते रहेंगे। ऐसी स्थिति किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकती है। उन्होंने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में शतक लगाया था।'

केएल राहुल के अगले टेस्ट में मौका दिए जाने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा 'हम राहुल का समर्थन करना जारी रखेंगे। उनमें वापसी करने का माद्दा है। ऐसी पिचों पर आपको रन बनाने का अलग तरीका ढूंढना होगा। हम किसी खास खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नहीं जा रहें हैं, बल्कि बतौर टीम आगे बढ़ रहे हैं।

नागपुर टेस्ट में भी फेल रहे थे राहुल

नागपुर टेस्ट में भी केएल राहुल बल्लेबाजी में फेल रहे थे। उन्होंने नागपुर टेस्ट में पहली पारी में 71 गेंद पर 20 रन की पारी खेली थी और टॉड मर्फी का शिकार बने थे। कप्तान और कोच की बात से यह साफ हो गया है कि 1 मार्च से होने वाले इंदौर टेस्ट में भी शुभमन गिल को इंतजार करना पड़ सकता है और एक बार फिर केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article