India (IND) vs Australia (AUS) 2nd Test Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजी के दबदबे के साथ टीम इंडिया ने पारी और 132 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम के लिए सीरीज में कम से कम 2 मैच के अंतर से जीत दर्ज करना जरूरी है। ऐसे में जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम किसी भी सूरत में इस मुकाबले को हलके में नहीं लेना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ नागपुर में करारी हार का सामना करने के बाद कंगारू टीम पलटवार की तैयारी में है।
पैट कमिंस और रोहित शर्मा
