क्रिकेट

IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजय अभियान जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया, शीर्ष क्रम की चिंता बरकरार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 16, 2023, 09:05 PM IST

IND vs AUS 2nd Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला शुक्रवार से खेला जाएगा। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

Image

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा।

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही दूसरे मैच में भी एक बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। चार मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। सलामी बल्लेबज केएल राहुल का लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन भारत फिर भी शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

पुजारा के लिए खास होगा यह मैच

यह मैच भारतीय क्रिकेट के कम सुर्खियों में रहने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के करियर का 100वां टेस्ट होगा, यहां तक पहुंचने में उन्हें 13 साल लगे। पुजारा 20वां टेस्ट शतक जड़कर इस व्यक्तिगत उपलब्धि का जश्न मनाना चाहेंगे, लेकिन भारत के शीर्ष क्रम की चिंता बरकरार हैं। कप्तान रोहित शर्मा को छोड़ दें तो अन्य बल्लेबाज पहले टेस्ट में नहीं चल सके। नागपुर में पहले टेस्ट में रोहित ने शतकीय पारी खेली थी। राहुल के अलावा संघर्ष करने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली और कुछ हद तक पुजारा भी शामिल हैं।

स्पिनरों का सामना करने में कोहली कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसलिए कोहली का फिर से नाथन लियोन और टॉड मर्फी का सामना करना दिलचस्प हो सकता है।

राहुल पर मंडरा रहा है टीम से बाहर होने का खतरा

सालामी बल्लेबाज केएल राहुल मौके का फायदा नहीं उठा पार रहे हैं। उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद उनको इंतजार करना पड़ रहा है। राहुल 46 टेस्ट करियर में मिले इतने सारे मौकों का फायदा नहीं उठा सके हैं और उनका औसत भी 34 से कम का रहा है। अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम की घोषणा से पहले अगर कर्नाटक का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी फिर असफल रहता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन क्या फैसला करता है।

ऑस्ट्रेलिया को संभल कर करनी होगी बल्लेबाजी

आर अश्विन और रवीद्र जडेजा ने नागपुर में पारी की जीत के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम को काफी दबाव में ला दिया था लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में एक और धीमी गति की टर्न लेने वाली पिच होगी या नहीं, इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं आस्ट्रेलियाई टीम जब तक अच्छी बल्लेबाजी नहीं करेगी तब तक इस टेस्ट को पांचवें दिन तक नहीं ले जा पायेगी। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर जब नमी सूख जाएगी तो यह पिच निर्जीव हो जाएगी।

अय्यर ने पीठ की चोट के बाद अपना रिहैब पूरा कर लिया है और मौजूदा टीम प्रबंधन के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होने से पहले अच्छा प्रदर्शन कर रहा था तो उसे प्लेइंग 11 में अपनी जगह वापस मिल जाएगी। बल्कि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था, ‘अगर अय्यर पांच दिवसीय टेस्ट का कार्यभार संभाल लेते हैं तो वह टीम में शामिल हो सकते हैं।’

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रविद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, इशान किशन (विकेटकीपर)।

आस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, नाथन लियोन, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, लांस मॉरिस, मिशेल स्वेपसन, टॉड मर्फी, जोश हेजलवुड (अनुपलब्ध), कैमरन ग्रीन (अनुपलब्ध), मिचेल स्टार्क (दूसरे टेस्ट से)।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article