IND vs AUS: 224 दिन बाद वापसी कर रहे विराट-रोहित पर नजर, पहले वनडे के साथ शुरू हो जाएगी गिल की अग्निपरीक्षा

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला पर्थ की उछाल भरी पिच पर होगा। विराट-रोहित को खेलते देखने के अलावा सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज किस प्रकार गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे?

IND vs AUS: भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये उतरेगी तो विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में वापसी से जुड़े जज्बात के अलावा इस प्रारूप में पूर्णकालिक कप्तान बने शुभमन गिल पर भी नजरें रहेंगी। मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के बाद कोहली और रोहित भारतीय टीम में लौटे हैं। पिछले सात महीने में भारतीय क्रिकेट की तस्वीर ही बदल गई है । इस दौरान टी20 और टेस्ट प्रारूप में कोहली और रोहित के बिना भारतीय क्रिकेट आगे बढना सीख गया है।

IND vs AUS Match Preview

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-CA)

अब सवाल यह है कि वनडे प्रारूप में इन दोनों दिग्गजों के पास देने के लिये क्या है। इसमे कोई दोराय नहीं है कि ये दोनों किसी भी दौर में और किसी भी मानदंड से वनडे क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जायेंगे। इस श्रृंखला के लिये दोनों ने कड़ी मेहनत की है । रोहित ने तो कई किलो वजन भी घटाया है और कोहली लंदन में निजी ट्रेनर के साथ फिटनेस पर काम कर रहे थे।

End of Feed