अफगानिस्तान सीरीज में नहीं चुने जाने पर इमोशनल हुए क्रुणाल पांड्या, इंस्टाग्राम पर शेयर किया दर्द

Krunal Pandya: ​​क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर नीली जर्सी पहनी थी। उसके बाद से वह लगातार डोमेस्टिक और IPL में रन बना रहे हैं और विकेट ले रहे हैं। हालांकि, उसके बाद भी सेलेक्टर्स की नजर उन पर नहीं पड़ रही है।

Krunal Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इस लिस्ट में क्रुणाल पांड्या का नाम नहीं है। टीम इंडिया में सेलेक्शन न होने के बाद इस अनुभवी ऑलराउंडर का दर्द सोशल मीडिया पर छलक पड़ा है। टीम अनाउंसमेंट के कुछ ही घंटे बाद क्रुणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने एक लाइन लिखी - "Hope is still alive" साथ में क्रॉस फिंगर और तिरंगे वाली इमोजी। इस छोटी सी लाइन में उन्होंने एक बड़ा मैसेज दिया कि हार नहीं मानी है, उम्मीद अब भी बाकी है।

Krunal Pandya

क्रुणाल पांड्या (फोटो साभार- krunalpandya_official)

आखिरी बार 2021 में टीम में थे क्रुणाल

बता दें कि क्रुणाल का टीम इंडिया से वनवास काफी लंबा हो गया है। उन्होंने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर नीली जर्सी पहनी थी। उसके बाद से वह लगातार डोमेस्टिक और IPL में रन बना रहे हैं और विकेट ले रहे हैं। हालांकि, उसके बाद भी सेलेक्टर्स की नजर उन पर नहीं पड़ रही है। इस बार क्रुणाल को उम्मीद थी कि सीनियर ऑलराउंडर के तौर पर उन्हें मौका मिलेगा, क्योंकि हार्दिक पांड्या भी रेस्ट पर हैं। क्रुणाल की निराशा समझी जा सकती है क्योंकि IPL में उनका इकॉनमी रेट शानदार रहा था। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने बड़ौदा के लिए कप्तानी पारी खेली थी। लेफ्ट आर्म स्पिन और मिडिल ऑर्डर में फिनिश करने की उनकी काबिलियत टीम को बैलेंस दे सकती थी।

End of Feed