क्रिकेट

India T20 Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की हुई वापसी

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अय्यर की कप्तानी में टीम इस सीरीज में उतरेगी जबकि ईशान किशन और संजू सैमसन को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।

Image

भारतीय टीम

अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी। विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन और ईशान किशन को मौका दिया गया है। वैभव सूर्यवंशी भी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं। इस सीरीज के जरिए जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। इस टीम में चार नाम ऐसे हैं जिनकी वापसी उनके फिटनेस पर निर्भर करेगी। इन खिलाड़ियों में वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसमें अफगानिस्तान मेजबानी कर रही है। यह पहला मौका है जब अफगानिस्तान, भारत में किसी टी20 सीरीज की मेजबानी कर रही है।

इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में अफगानिस्तान की टीम इब्राहिम जादरान की कप्तानी में उतरेगी। इतना ही नहीं लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे नवीन उल हक भी इस सीरीज के जरिए वापसी करेंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर(कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

नोट: बुमराह, रेड्डी, वाशिंगटन और राणा का चयन फिटनेस पर निर्भर

3 मैच की टी20 सीरीज का कार्यक्रम- भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को, दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को और तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान की टी20 टीम-इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर्र रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article