IND vs AFG ODI Schedule: क्यों बदला गया भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

IND vs AFG ODI Schedule: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट तीसरे दिन के दूसरे ही सेशन में खत्म हो गया। अब गिल एंड कंपनी व्हाइट बॉल क्रिकेट में उतरेगी जिसकी शुरुआक 13 जून से होने जा रही है।

IND vs AFG ODI Schedule: अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 300 रन से जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया व्हाइट बॉल क्रिकेट में भिड़ने के लिए तैयार है। भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट तीसरे दिन के दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। 6 महीने बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी कर रहे है गिल एंड कंपनी ने धमाकेदार शुरुआत की है। अब गिल एंड कंपनी वनडे सीरीज के लिए तैयार है। विराट की अनुपस्थिति में यह वनडे सीरीज 13-20 जून के बीच खेली जाएगी। पहले यह 14-20 जून के बीच खेली जानी थी। अचानक इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

ind vs afg odi schedule

भारत-अफगानिस्तान शेड्यूल (साभार-X)

अचानक बदला गया वनडे का शेड्यूल

भारत-अफगानिस्तान 3 मैच की वनडे सीरीज पहले 14 जून से 20 जून के बीच खेला जाना था, लेकिन अचानक इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब 14 जून से नहीं बल्कि 13 जून से वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज में यह बदलाव विमेंस वर्ल्ड कप को ध्यान में रख कर किया गया है। दरअसल 14 जून को भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। इसी दिन भारत-अफगानिस्तान का पहला वनडे था। दोनों मैच का टकराव ना हो इसलिए भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

End of Feed