IND vs AFG World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप का एक और रोमांचक मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान भारत का सामना अफगानिस्तान टीम से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया अफगानी टीम को मात देकर जीत की रथ पर सवार रहना चाहेगी। वहीं, अफगानिस्तान की बात करें तो वह वर्ल्ड कप में अपना जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, इस मुकाबले में विराट कोहली और नवीन उल हक का रोमांच देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?
कब खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला ( IND vs AFG World Cup 2023 Match Date)
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला बुधवार यानी 11 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला ( IND vs AFG World Cup 2023 Match Venue)
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला( IND vs AFG World Cup 2023 Match Timing)
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 9वां मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट ( IND vs AFG World Cup 2023 Match on TV)
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले 9वें मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर एसडी और एचडी दोनों फॉर्मेट में देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 9वां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ( IND vs AFG World Cup 2023 Match Live Streaming)
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 9वां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं।
