IND U19 vs AUS U19 1st YODI: भारत की अंडर-19 टीम ने की विजयी शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को दी सात विकेट से मात

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत के साथ शुरुआत की है। जानिए भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन?

ब्रिसबेन: युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के आक्रामक तेवरों के बाद विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी के नाबाद अर्धशतकों से भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां पहले युवा एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने नौ विकेट पर 225 रन ही बना सकी। इसके बाद मेहमान टीम ने इयान हीली ओवल में 117 गेंदे शेष रहते तीन विकेट गंवाकर आसानी से 227 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें कुंडू और त्रिवेदी क्रमशः 87 और 61 रन बनाकर नाबाद रहे।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी( फोटो क्रेडिट BCCI)

सभी की नजरें 14 वर्षीय सूर्यवंशी पर टिकी थीं जिन्होंने केवल 22 गेंद पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सूर्यवंशी का दबदबा इतना था कि कप्तान आयुष म्हात्रे ने उनके साथ पहले विकेट की 50 रन की साझेदारी में केवल छह रन बनाए। सूर्यवंशी को तेज गेंदबाज हेडन शिलर (59 रन पर एक विकेट) ने आउट करके ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। दो गेंद बाद चार्ल्स लैचमुंड (46 रन पर दो विकेट) ने म्हात्रे (06)को आउट कर दिया।

End of Feed