एक्शन में BCCI, रीव्यू मीटिंग में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल दोनों को बुलाया

BCCI Review Meeting: भारतीय टीम को हाल ही में मिली लगातार हार के बाद BCCI अब एक्शन में आ गया है। गुरुवार को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में एक बड़ी समीक्षा बैठक बुलाई गई है।

BCCI Review Meeting: टीम इंडिया के T20I कप्तान श्रेयस अय्यर, हेड कोच गौतम गंभीर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और BCCI के बड़े अधिकारी गुरुवार को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मुख्यालय में समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे। अय्यर, गंभीर, लक्ष्मण और कई सीनियर BCCI अधिकारियों को मुख्यालय पहुंचते हुए देखा गया, जहां उनके बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। बैठक से जुड़ी अधिक जानकारी का अभी इंतजार है।

BCCI Review Meeting

बीसीसीआई रीव्यू मीटिंग (फोटो साभार- ANI)

शुभमन गिल बैठक में पहुंचे

कई रिपोर्टों के अनुसार, यह समीक्षा बैठक पहले आयरलैंड और इंग्लैंड में भारत की हार के बाद तय की गई थी, लेकिन श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे के कारण इसे टाल दिया गया था। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया और अध्यक्ष मिथुन मानहस भी बैठक में शामिल होंगे, जबकि भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी पहुंचे हैं।

End of Feed