Team India For Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए भारतीय T20 टीम घोषित, ये खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती

Indian Cricket Team For Asia Cup 2025: एशियाई टीमों के सबसे बड़े टूर्नामेंट एशिया कप का आयोजन इस बार टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है और आज इसके लिए बीसीसीआई की चयन समिति ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। यहां जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिला टीम में मौका।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2025
  • एशिया कप टी20 2025 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान
  • बीसीसीआई की चयन समिति ने की टीम की घोषणा

India Full Squad For Asia Cup 2025: दुनिया भर में मौजूद करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस पल का इंतजार था, आखिर वो आ गया। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम (Indian T20 Team For Asia Cup 2025) का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने टीम का चयन किया और उसके बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने मीडिया से मुखातिब होते हुए टीम का ऐलान किया। टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में 9 सितंबर से होना है।

Team India For Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हुआ (Instagram/SuryakumarYadav)

एशिया कप का आयोजन इस बार टी20 फॉर्मेट में होने वाला है इसलिए रोहित शर्मा, विराट कोहली या रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी फैंस को देखने को नहीं मिलेंगे क्योंकि वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभवी और युवा मिश्रण वाली भारतीय एशिया कप टीम का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कौन से खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है।

End of Feed