India Squad Announcement: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हुआ टीम इंडिया का ऐलान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

India Squad Announcement: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। अय्यर, सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस करेंगे।

India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान बनाया गया है जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस किया है। इसके अलावा तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। अय्यर ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2023 में खेला था। उसके बाद से वह लगातार टी20 टीम से बाहर थे और अब बतौर कप्तान उन्होंने वापसी कर ली है। मुंबई के बीसीसीआई हेडक्वार्टर में हुए सेलेक्टर की एक मीटिंग के बाद टीम की घोषणा की गई। इस मौके पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के अलावा बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया मौजूद थे जबकि नए कप्तान श्रेयस अय्यर ऑनलाइन इस बैठक में मौजूद थे। पहली बार टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। वैभव को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। इस मौके पर सेलेक्टर ने इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान किया।

india t20 squad

भारत की टी20 टीम (साभार-X)

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया-

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टीम (India Squad Against Ireland)

End of Feed