आईपीएल में बड़े-बड़े गेंदबाजों को धूल चटाकर फैंस को अपना दीवाना बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सपना पूरा हो गया है। पूर्व सेलेक्टर से लेकर 1983 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य जिस चीज की डिमांड कर रहे थे वो अजीत अगरकर की अगुवाई में सेलेक्शन कमेटी ने पूरी कर दी। आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज के अलावा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज और एशियन गेम्स की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल कर लिया। साल 2024 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले वैभव ने दो साल के भीतर इंटरनेशनल टीम में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान द ग्रेट सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। वह नेशनल टीम में सेलेक्ट होने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अब जब टीम इंडिया में उनका सेलेक्शन हुआ है तब उनकी उम्र 15 साल और 71 दिन है। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 16 साल और 238 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब वैभव के पास मौका है कि वह आयरलैंड दौरे पर सबसे युवा भारतीय होने का गौरव हासिल करें।
आईपीएल ने दी खास पहचान
वैभव को असली पहचान आईपीएल ने दी। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 13 साल की उम्र में 1.1 करोड़ रुपये में साइन किया था। वह आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थी। पहले सीजन में केवल 6 मुकाबला खेलने वाले वैभव ने अपनी झलक 2025 में ही दिखा दी थी, लेकिन उसे मुकाम तक पहुंचाया, आईपीएल 2026 में, जब उन्होंने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वैभव ने साल 2026 का आईपीएल सीजन पूरी तरह से हाईजैक कर लिया। इस सीजन ना केवल वह सबसे सफल बल्लेबाज रहे, बल्कि उन्होंने 5 अलग-अलग अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। सूर्यवंशी ने सर्वाधिक छक्के सहित इस सीजन 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और एक शतक जड़ा। 72 छक्के लगाकर सीजन फिनिश करने वाले वैभव ने क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया।
