क्रिकेट

सूर्या युग अस्त, 'सरपंच साहब' का राज; श्रेयस अय्यर बने T20 टीम इंडिया के 15वें कप्तान

इंडिया की टी20 टीम का एक नया दौर शुरु हो गया। शनिवार, 6 जून को बीसीसीआई ने टीम के नए कप्तान का ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव का दौर समाप्त हो गया और अब सरपंच साहब यानी कि श्रेयस अय्यर के नए युग की शुरुआत हुई। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स 2026 के लिए और इंडिया-ए टीम का ऐलान किया।

Image

श्रेयस अय्यर बने इंडिया टी20 टीम के नए कप्तान।

बीसीसीआई ने शनिवार, 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया टी20 टीम का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद से भारतीय टी20 में सूर्यकुमार यादव का दौर समाप्त हो गया। बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। सरपंच साहब के नाम से फेमस श्रेयस अय्यर अब टी20 टीम को लीड करेंगे।

मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में हुई मीटिंग में श्रेयस अय्यर वर्चुअली जुड़े। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुड़े। इसी दौरान BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आधिकारिक घोषणा की और श्रेयस अय्यर के नाम पर मुहर लगाई। टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है।

कप्तानी में दमदार प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को साल 2025 में फाइनल तक पहुंचाया था। साल 2024 में श्रेयस ने अपनी कप्तानी केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाया था। साथ ही मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी। वह चोट की वजह से टीम इंडिया में अंदर बाहर होते रहे। हालांकि, अब वह वनडे टीम के उप-कप्तान हैं और टी20 टीम के कप्तान नियुक्त किए हैं।

2006 में भारत को उसका पहला टी20 कप्तान मिला। इसके से अभी तक 14 खिलाड़ियों ने टी20I में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ही ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप जीता है। श्रेयस अय्यर 15वें भारतीय टी20 टीम कप्तान बने।

भारतीय टी20 टीम के कप्तानों की पूरी लिस्ट-

  1. वीरेंद्र सहवाग (2006)
  2. एमएस धोनी (2007-2016)
  3. सुरेश रैना (2010–2011)
  4. अजिंक्य रहाणे (2015 )
  5. विराट कोहली (2017-2021)
  6. रोहित शर्मा (2017–2024)
  7. शिखर धवन (2021)
  8. के.एल. राहुल (2022)
  9. ऋषभ पंत (2022)
  10. हार्दिक पांड्या (2022-2023)
  11. जसप्रीत बुमराह (2023)
  12. ऋतुराज गायकवाड़ (2023)
  13. सूर्यकुमार यादव (2023–2026)
  14. शुभमन गिल (2024)
  15. श्रेयस अय्यर (2026-वर्तमान)

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप, प्रिंस और वैभव सूर्यवंशी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article