India ODI Squad Update: इन दो स्टार के बिना वनडे में उतर सकती है टीम इंडिया, 30 नवंबर को है पहला मुकाबला

India ODI Squad Update: 30 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई जल्द टीम का ऐलान कर सकती है। लेकिन इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है।

India ODI Squad Update: अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए जांघ की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेलने की संभावना नहीं है और उम्मीद है कि वह फिलहाल केवल सबसे छोटे प्रारूप (टी20) पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे। मुख्य तेज गेंदबाजों के काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिए जाने की संभावना है क्योंकि इसका टी20 विश्व कप की तैयारी में कोई खास महत्व नहीं है।

IND vs SA ODI

भारत और साउथ अफ्रीका (साभार-ICC)

हार्दिक को सितंबर में दुबई में एशिया कप टी20 के दौरान जांघ में चोट लगी थी और वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हार्दिक इस समय अपनी जांघ की चोट से उबर रहे हैं। वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी आरटीपी (खेल में वापसी) ट्रेनिंग कर रहे हैं। फिलहाल जांघ की चोट से वापसी के बाद उन्हें धीरे-धीरे अपना कार्यभार बढ़ाने की जरूरत है और सीधे 50 ओवर के मैच खेलना जोखिम भरा होगा। टी20 विश्व कप तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम और हार्दिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

End of Feed