पेरिस ओलंपिक में हॉकी टीम जीतेगी गोल्ड, मनदीप और मनप्रीत के परिजनों को है भरोसा

  • Agency by: IANS
  • Updated Jul 16, 2024, 11:43 PM IST

Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम 27 जुलाई को अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मुकाबले में उसके सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी। इससे पहले मनप्रीत सिंह के परिवार जनों ने टीम के गोल्ड जीतने का भरोसा जताया है।

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक खेल 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे है, जहां एक बार सबकी नजरें भारतीय हॉकी टीम पर रहेंगी। इस टीम ने 2020 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर मेडल की राह पर फिर से वापसी की थी। इस टीम से 10 खिलाड़ी पंजाब से खेल रहे हैं, और जालंधर से 4 खिलाड़ी हॉकी टीम में हैं। भारतीय हॉकी टीम का पहला मैच 27 जुलाई को न्यूजीलैंड टीम के साथ होगा।

Sports News Hindi, khel samachar, sports news hindi (136)

भारतीय हॉकी टीम (साभार-Hockey India)

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर खिलाड़ी मनदीप सिंह और टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने खास बातचीत के दौरान, टीम द्वारा गोल्ड मेडल लाने पर भरोसा जताया है। मनदीप सिंह के पिता रविंद्र सिंह ने कहा कि इस बार टीम ने कड़ी मेहनत की है, और खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग मिली है। उम्मीद कर सकते हैं कि 45 वर्ष पहले भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जो स्वर्ण पदक जीता था, उसको पेरिस ओलंपिक में दोहराया जाएगा।

End of Feed