फिर उठी टेस्ट क्रिकेट को बचाने की मांग, भारत को करना होगा बीच-बचाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 16, 2024, 03:44 PM IST

टेस्ट क्रिकेट को बचाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार यह मांग क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव की तरफ से आई है। उन्होंने इसके लिए भारत से बीच-बचाव करने की गुजारिश की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर संकट
  • टेस्ट क्रिकेट को बचाने की मांग उठी
  • जॉनी ग्रेव ने भारत से की गुजारिश

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट खतरे में है और वेस्टइंडीज जैसे छोटे क्षेत्रों में खेल के पांच दिवसीय प्रारूप के अस्तित्व को बचाये रखने के साथ-साथ इसके विकास को सुनिश्चित करने में भारत जैसे देश को ‘नेतृत्वकर्ता की भूमिका’ निभानी होगी।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

जॉनी ग्रेव (साभार-PCB)

सीडब्ल्यूआई से 2017 में जुड़ने वाले ग्रेव ने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद टेस्ट क्रिकेट के प्रति बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की, लेकिन कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के स्तर पर तीन बड़े देशों (भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) के बाहर भी इस प्रारूप को बचाने के लिए अधिक प्रयास करने की जरूरत है।

End of Feed