IND vs AFG: सिर्फ ढाई दिन में जीता भारत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से दी मात

IND vs AFG Test: भारत ने न्यू चंडीगढ़ के मुंल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से मात दे दी है। भारत ने यह मुकाबला मात्र ढाई दिनों में जीत लिया है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले टेस्ट को भारत ने दो दिनों में जीता था।

IND vs AFG Test: भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहली पारी में 152 रन पर आउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी मात्र 112 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। भारत की ओर से पदार्पण मैच खेल रहे मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट झटके। वाशिंगटन सुंदर ने अफगानिस्तान की दूसरी पारी में चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले।

End of Feed