IND vs NZ Test: 149 साल के इतिहास में पहली बार... भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के बल्लेबाजों ने वेलिंग्टन टेस्ट में रनों की बारिश कर दी। न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे बड़ा स्कोर रहा। भारत ने वेस्टइंडीज के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बल्लेबाजों ने वेलिंग्टन टेस्ट में रनों की बारिश कर दी। न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे बड़ा स्कोर रहा। भारत ने वेस्टइंडीज के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। साथ ही भारत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई जिसने एक पारी में पहले सात विकेटों में से हर एक के लिए 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी की।

highest innings total

भारत ने रचा इतिहास। फोटो- BCCI

भारत ने दूसरे सत्र के एक घंटे बाद अपनी पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद भारत ने 352 रनों की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपना सबसे बड़ा टीम टोटल बनाया। यह न्यूजीलैंड में दर्ज किया गया अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है।

End of Feed