IND Champions vs PAK Champions: रविवार को होगा इंडिया और पाकिस्तान चैंपियंस का घमासान, कब और कहां देखें मुकाबला

IND Champions vs PAK Champions: वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लीजेड्स का दूसरा सीजन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। हालांकि, इंडिया चैंपियंस अपना पहला मुकाबला रविवार को खेलेगी जहां उसके सामने पाकिस्तान चैंपियंस की टीम होगी।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सीजन 18 जुलाई से खेला जाएगा। 6 टीमों के बीच खेला जाने वाले इस लीग का पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा, जबकि इंडिया लीजेंड्स का पहला मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा। इस दिन क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़ी दो टीम टकराने वाली है। इंडिया चैंपियंस का मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस से होगा। इंडिया चैंपियंस की कमान युवराज सिंह के पास है जबकि पाकिस्तान चैंपियंस का नेतृत्व शाहिद अफरीदी के पास है। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। इंडिया चैंपियंस में शिखर धवन, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और पठान बंधु हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम में शोएब मलिक और मोहम्म्द हफीज जैसे खिलाड़ी हैं।

India Champions vs Pakistan Champions,

इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस (साभार-ICC)

इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच कब होगा?

इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच रविवार, 20 जुलाई 2025 को खेला जाएगा।

End of Feed